नवगछिया से लूटा गया ट्रक छतौनी से बरामद

मोतिहारी : छतौनी स्थित एक गैरेज से बरामद ट्रक को अपराधियों ने भागलपुर के नवगछिया से लूटा था. उसपर साढे दस लाख का सोया वायल लोड था. सोया वायल कोलकत्ता के हल्दीया बासदेवपुर से चार जनवरी को भागलपुर स्थित अदानी विलमर लिमिटेड के डीपो के लिए चला था. सोया वायल लेकर ट्रक जब भागलपुर पहुंचा […]
मोतिहारी : छतौनी स्थित एक गैरेज से बरामद ट्रक को अपराधियों ने भागलपुर के नवगछिया से लूटा था. उसपर साढे दस लाख का सोया वायल लोड था. सोया वायल कोलकत्ता के हल्दीया बासदेवपुर से चार जनवरी को भागलपुर स्थित अदानी विलमर लिमिटेड के डीपो के लिए चला था. सोया वायल लेकर ट्रक जब भागलपुर पहुंचा तो डीपो से डायरेक्ट उसे समस्तीपुर बंका ब्रदर्श के लिए रवाना कर दिया गया. इस दौरान भागलपुर टॉल टैक्स से आगे बढते नवगछिया के आसपास ट्रक सवार दर्जन भर
अपराधियों ने सोया लदे ट्रक को ओवर टेक कर चालक व खलासी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. दोनों ने नशायुक्त पेयपदार्थ देकर बेहोश कर दिया, उसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गये. इसका खुलासा ट्रक के खलासी राकेश कुमार यादव ने किया है. वह बेहोशी की हालत में यूपी के बलिया नदारी में लोगों को मिला, लेकिन चालक पिंटु कुमार यादव का अबतक कोई सुराग नहीं सका है. ट्रक मालिक कोलकत्ता हल्दीया के शेखर यादव को शक है कि अपराधियों ने ट्रक चालक की हत्या कर शव को कही फेंक दिया है. ट्रक चालक व खलासी बांका जिला के मनिकचक गांव का रहने वाला है. रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा लगते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




