फैक्टरी मालिक से मांगी 15 लाख की रंगदारी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के गोढवा गांव निवासी प्लाई फैक्टरी के मालिक नरेंद्र प्रसाद से अपराधियों ने 15 लाख की रंगदारी मांगी है. उनके मोबाइल पर दीपावली से पहले एक अनजान नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन रिसीव किया, तो सामने वाले ने अपने को रामकृष्ण सेवा समिति का अध्यक्ष बताकर 15 लाख रुपये की […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के गोढवा गांव निवासी प्लाई फैक्टरी के मालिक नरेंद्र प्रसाद से अपराधियों ने 15 लाख की रंगदारी मांगी है. उनके मोबाइल पर दीपावली से पहले एक अनजान नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन रिसीव किया, तो सामने वाले ने अपने को रामकृष्ण सेवा समिति का अध्यक्ष बताकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि, इसकी मौखिक सूचना थानाध्यक्ष को दी. इधर, गुरुवार को फिर उसी नंबर से रंगदारी के लिए दोबारा फोन आया. घटना को लेकर व्यवसायी नरेंद्र प्रसाद सहित उनका पूरा परिवार दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




