शहीद के श्राद्धकर्म के साथ संपन्न हुआ अखंड दीपदान

Updated at : 11 Nov 2016 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद के श्राद्धकर्म के साथ संपन्न हुआ अखंड दीपदान

रक्सौल : बीएसएफ जवान जितेन्द्र सिंह की शहादत की सूचना के साथ ही शहर में कई तरह के कार्यक्रम शुरू किये गये थे लेकिन भारतीय मैत्री सेना ने अखंड दीपदान का कार्यक्रम शुरू किया था. कार्यक्रम के तहत पहले दिन से अग्निशमन कार्यालय के परिसर में अखंड दीप जलाया गया था जो बुधवार को शहीद […]

विज्ञापन

रक्सौल : बीएसएफ जवान जितेन्द्र सिंह की शहादत की सूचना के साथ ही शहर में कई तरह के कार्यक्रम शुरू किये गये थे लेकिन भारतीय मैत्री सेना ने अखंड दीपदान का कार्यक्रम शुरू किया था. कार्यक्रम के तहत पहले दिन से अग्निशमन कार्यालय के परिसर में अखंड दीप जलाया गया था जो बुधवार को शहीद के श्राद्ध कार्य के दिन संपन्न हुआ.

इससे पहले मैत्री सेना से जुड़े युवाओं ने कई कार्यक्रम किये. पहले कैंडिल मार्च निकाला फिर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया. दीपावली के दिन दीपदान समेत कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय मैत्री सेना के अध्यक्ष अभिषेक यादव का कहना था कि जो जवान अपनी जिंदगी देश के लिए कुर्बान कर चुके हैं उनके परिजनों के साथ मैत्री सेना के सभी सदस्य सदैव खड़ा रहेंगे. संगठन सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि शहर के युवाओं का एक बड़ी टीम बनायी जा रही है जो भविष्य के इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ेगा.

कार्यक्रम के समापन के मौके पर अध्यक्ष अभिषेक यादव के अलावे रवि राजन, गोपाल यादव, त्रिभुवन कुमार, दीपक सर्राफ, दिवाकर कुमार, अनिल कुमार, तरसीम खान, मनीष कुमार, विकास कुमार, ओम कुमार, आकाश दीप, अमीत उपाध्याय, सुजित कुमार, विक्की वर्मा, मोनू कुमार आदि मौजूद थे.

रक्सौल. शहर के आदर्श चौक पर गुरुवार को सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में वीर शहीद जितेन्द्र सिंह के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सीमा जागरण मंच के सदस्यों ने शहीद श्री सिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता ने की. मौके पर मंच के संगठन मंत्री धीरज जायसवाल, प्रेमनाथ गुप्ता, अमित कुमार, संतोष सर्राफ, मीठू सर्राफ, सुनिल कुमार, निशू कुमार, बिनोद कुमार आर्य, चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन