शहर के 300 टेलीफोन डेड, उपभोक्ता परेशान

Updated at : 02 Nov 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के 300 टेलीफोन डेड, उपभोक्ता परेशान

मोतिहारी : विभागीय उदासीनता के कारण पूर्वी चंपारण में दूरसंचार सेवा चरमरा गयी है. शहर में करीब 300 लैंड लाइन व फोन एक सप्ताह से डेड हैं. शिकायत दर्ज कराने का भी असर विभागीय कर्मी की कौन कहे अधिकारी पर नहीं है. जानकारों के अनुसार यह स्थिति कनट्रैक्ट के मजदूरों को हटाये जाने के बाद […]

विज्ञापन

मोतिहारी : विभागीय उदासीनता के कारण पूर्वी चंपारण में दूरसंचार सेवा चरमरा गयी है. शहर में करीब 300 लैंड लाइन व फोन एक सप्ताह से डेड हैं. शिकायत दर्ज कराने का भी असर विभागीय कर्मी की कौन कहे अधिकारी पर नहीं है. जानकारों के अनुसार यह स्थिति कनट्रैक्ट के मजदूरों को हटाये जाने के बाद हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से रेडक्राॅस, एलएनडी कॉलेज के सामने केबल कटा है. इससे करीब 200 फोन डेड हैं. इसके अलावा आरओबी के अंतिम छोर(कचहरी पथ) के पास केबल कटने से 100 फोन डेड है. इसके अलावा ब्रॉड बैंड व अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के फोन भी डेड है. शिकायत पंजी में दर्ज की गयी, कनीय अधिकारी से की गयी और थके-हारे उपभोक्त टीडीएम से भी लिखित शिकायत कर रहे हैं.
बावजूद फोन व ब्रॉड बैंड ठीक नहीं हो रहा है. मोबाईल सेवा में कट की समस्या तो बराबर रहेगी ही. एक कर्मी ने नाम न छापने के शर्त्त पर बताया कि तकनीकी जानकार मजदूरों की संख्या बमुश्किल आठ से दस है. पहले 50-60 था. ऐसे में आठ मजदूर कहां-कहां काम कर पायेंगे. पूछने पर जिला दूरसंचार प्रबंधक शहकार बारी ने कहा कि शिकायत का नंबर मोतिहारी विभागीय एसडीओ को दे दिया गया है. उपभोक्ता सेे सवाल करते है. फोन ठीक नहीं हुआ? फिर मैसेज भेज दें. दिखवाता हूँ. ऐसे में परेशान उपभोक्ता फोर न्यायालय में जाने को गोलबंद होने लगे हैं. लोगों का अपने सगे-संबंधियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है़ इसके आलावा लोगों को ब्रॉड बैंड के अभाव में साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ रहा है़
शिकायत दर्ज कराने पर भी दूर नहीं होती समस्या
एलएनडी कॉलेज व आरओबी के पास सात दिन से कटा है केबल
विभिन्न दलों के नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन