कोर्ट ने दिया डीएनए टेस्ट का आदेश

Updated at : 02 Nov 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने दिया डीएनए टेस्ट का आदेश

मोतिहारी : नाबालिग लड़की से बच्चा होने को ले कोर्ट ने अभियुक्त मुन्ना साह व बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है. मामले में सिविल सर्जन मोतिहारी से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन प्रतिवेदन उपलब्ध न कराने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सचिव से विभिन्न बिंदुओं पर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नाबालिग लड़की से बच्चा होने को ले कोर्ट ने अभियुक्त मुन्ना साह व बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है. मामले में सिविल सर्जन मोतिहारी से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन प्रतिवेदन उपलब्ध न कराने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सचिव से विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो के विचारण वाद 35/15, परिवाद संख्या 1000/15 में अभियुक्त मुन्ना साह के विरुद्ध पीडि़ता के बयान पर उक्त निर्देश दिया गया है. अभियुक्त मुन्ना साह द्वारा उससे जन्मा बच्चा होने से इंकार करने पर कोर्ट द्वारा डीएनए टेस्ट का निर्देश दिया है. मामले में मोतिहारी सिविल सर्जन से डीएनए टेस्ट के संदर्भ में जानकारी मांगी गयी थी. प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं होने पर बिहार के स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट मांगी गयी है.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु : डीएनए मैचिंग टेस्ट कराने का मान्यता प्राप्त कौन केंद्र है. यदि नहीं है तो बिहार के बाहर डीएनए टेस्ट मैचिंग कहां संभव है. खर्च वहन बिहार सरकार या संस्था के द्वारा किया जायेगा या संस्था द्वारा आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गयी है. इधर डीएनए टेस्ट के आदेश के बाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है.
कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से विभिन्न बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
रिपोर्ट के बाद अभियुक्त व बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट
सरपंच पति की गिरफ्तारी को टीम गठित: मोतिहारी ़ बंजरिया थाना के फुलवरिया गांव में फसल कटनी विवाद में फायरिंग में मौत की घटना को ले पुलिस छापेमारी तेज हो गयी है. मामले में सरपंच पति पम्मू सिंह सहित करीब एक दर्जन नामजद व 100 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. डीएसपी पंकज रावत ने बताया कि सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. टीम में बंजरिया थाना के रवि कुमार, मुफसिल थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. छापेमारी टीम की मॉनेटरिंग वे खुद कर रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन