दो महिला चोर पुलिस के हवाले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बलुआ स्थित आनंद मार्केट में चोरी के दूसरे प्रयास में मुजफ्फरपुर की दो महिला को दुकानदारों ने पकड़ कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार चोर की पहचान अंजली कुमारी व काजल कुमारी के रूप में की गयी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पांच रोज पूर्व […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बलुआ स्थित आनंद मार्केट में चोरी के दूसरे प्रयास में मुजफ्फरपुर की दो महिला को दुकानदारों ने पकड़ कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार चोर की पहचान अंजली कुमारी व काजल कुमारी के रूप में की गयी है.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पांच रोज पूर्व उक्त महिला एक ग्राहक के बैग से ब्लेड मारकर दस हजार रुपये व अन्य समान उड़ा ली थी. फिर मंगलवार को किसी ग्राहक को अपना शिकार बनाने की फिराक में थी तभी सीसी टीवी फुटेज में महिला को पहचान कर दुकानदारों ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया. डीएसपी पंकज रावत ने बताया कि दोनों महिला ने पूर्व की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए समान वापस दिलाने की बात कहीं है. महिला से पूछताछ की जा रही है, जिससे संगठित महिला चोर गिरोह के खुलासा की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










