दीपावली के बाद शहर में पसरा कूड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर में चाइनिज सामान के बहिष्कार का दिखा असर मोतिहारी : प्रकाश का पर्व दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गांव से लेकर शहर तक दीपक की झिलमिल रोशनी से आकर्षक व खुबसूरत दृश्य प्रस्तुत हो रहा था. एक ओर दीप जला कर लोगों ने अंधकार पर विजय प्राप्त करने का प्रयास किया […]
विज्ञापन
शहर में चाइनिज सामान के बहिष्कार का दिखा असर
मोतिहारी : प्रकाश का पर्व दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गांव से लेकर शहर तक दीपक की झिलमिल रोशनी से आकर्षक व खुबसूरत दृश्य प्रस्तुत हो रहा था. एक ओर दीप जला कर लोगों ने अंधकार पर विजय प्राप्त करने का प्रयास किया तो दूसरी ओर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की. रविवार की रात शहर दीपक के प्रकाश व अत्याधुनिक एलईडी लाईटो के संतरंगी प्रकाश से उलग छंटा बिखेर रही थी. इस दीपावली में लोगों ने शहीदों के नाम दीप जला कर देश प्रेम का परिचय दिया. व्यवसायियों द्वारा निर्धारित समय पर माँ लक्ष्मी की पूजा की गयी.
मोबाईल के माध्यम से लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी. कुल मिलाकर एक दो घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली मनायी गयी. इस अवसर पर प्रशासन के द्वारा भी बेहतर व्यवस्था की गयी थी. जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
इस बार की दीपावली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया. छात्र-छात्राओं ने न ही केरोसिन से दीप जलाये और न ही आतिशबाजी की. वहीं इस बार की दीपावली में चाइनिज सामान का उपयोग नहीं करने के संकल्प का भी प्रभाव इस बार की दीपावली में दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










