शिवहर व मुजफ्फरपुर में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

मोतिहारी : राजेपुर से अपह्त स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी को एसआइटी का गठन किया गया है. इसमें पकड़ीदयाल एएसपी, फेनहारा, मधुबन, राजेपुर व आदापुर थानाध्यक्ष, टेक्नीकल सेल के एक्सपर्ट कुमार रौशन के अलावे मुजफ्फरपुर के पुलिस पदाधिकारी शामिल है. एसपी जितेंद्र राणा ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि […]
मोतिहारी : राजेपुर से अपह्त स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी को एसआइटी का गठन किया गया है. इसमें पकड़ीदयाल एएसपी, फेनहारा, मधुबन, राजेपुर व आदापुर थानाध्यक्ष, टेक्नीकल सेल के एक्सपर्ट कुमार रौशन के अलावे मुजफ्फरपुर के पुलिस पदाधिकारी शामिल है. एसपी जितेंद्र राणा ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि पांच लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उनसे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है
, जिसमें आधार पर शिवहर, सीतामढी व मुजफ्फरपुर में छापेमारी चल रही है. उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार अपराधी व्यवसायी का अपहरण कर शिवहर की तरफ भागे है, क्योंकि अपराधियों के बोलेरो के चक्के का निशान उसी दिशा में मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




