जुआ के लिए रुपये नहीं दिये तो पत्नी का गला रेता

शाहपुर पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में शुक्रवार की रात मो़ आजाद ने अपनी पत्नी मुख्तरी खातून (42) की फसुली से गला रेतकर जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के वक्त मुख्तरी व उसके […]
शाहपुर पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में शुक्रवार की रात मो़ आजाद ने अपनी पत्नी मुख्तरी खातून (42) की फसुली से गला रेतकर जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
घटना के वक्त मुख्तरी व उसके पुत्र के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मो़ आजाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दारोगा शिवराम दास व कन्हैया रविदास ने मो आजाद को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. मामले में मुख्तरी के बयान पर पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पत्नी जुआ खेलने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर पति ने इस घटना को अंजाम दिया.पुलिस को दिये आवेदन में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




