उचक्कों ने बैंक खाते से उड़ाये 75 हजार रुपये

चिरैया : प्रखंड के मीरपुर गांव स्थित शिक्षक संतोष कुमार के बैंक खाते से उचक्कों ने 75 हजार रुपये की निकासी कर ली है. शिक्षक स्थानीय महादेव साह उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त है. घटना शनिवार की है. मामले को लेकर शिक्षक श्री कुमार ने चिरैया थाना में आवेदन पत्र देते हुए […]
चिरैया : प्रखंड के मीरपुर गांव स्थित शिक्षक संतोष कुमार के बैंक खाते से उचक्कों ने 75 हजार रुपये की निकासी कर ली है. शिक्षक स्थानीय महादेव साह उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त है. घटना शनिवार की है. मामले को लेकर शिक्षक श्री कुमार ने चिरैया थाना में आवेदन पत्र देते हुए कहा है कि उचक्कों ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताते हुए उनके मोबाइल पर फोन कर एटीएम कोड का नंबर पूछ लिया, फोन शिक्षक की पुत्री ने रिसिव किया था इसके बाद उक्त व्यक्ति ने विभिन्न किस्तों में 75 हजार रुपया की निकासी कर ली है. इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच की जा रही है. शीघ्र ही उचक्कों को पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




