सूर्यास्त के साथ बंद हो जाता है छतौनी बस स्टैंड

Updated at : 13 Oct 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्यास्त के साथ बंद हो जाता है छतौनी बस स्टैंड

उदासीनता. यात्री प्रतीक्षालय घिरा है कीचड़ व पानी से रात्रि में बिजली लाइट की जगह ढिबरी की रोशनी प्रतिदिन स्टैंड से खुलती हैं 150 बसें रात्रि में एनएच 28ए से खुलती हैं बसें मोतिहारी : रात में अगर बस पकड़नी हो तो भूल से भी बस स्टैंड नहीं चले जाइयेगा. वरना रात भर गाड़ी का […]

विज्ञापन

उदासीनता. यात्री प्रतीक्षालय घिरा है कीचड़ व पानी से

रात्रि में बिजली लाइट की जगह ढिबरी की रोशनी
प्रतिदिन स्टैंड से खुलती हैं 150 बसें
रात्रि में एनएच 28ए से खुलती हैं बसें
मोतिहारी : रात में अगर बस पकड़नी हो तो भूल से भी बस स्टैंड नहीं चले जाइयेगा. वरना रात भर गाड़ी का इंतजार करते रह जायेंगे. कारण कि सूर्यास्त के साथ मोतिहारी शहर स्थित छतौनी बस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों का परिचालन अघोषित रूप से बंद हो जाता है. शाम ढलते ही बस स्टैंड परिसर में सन्नाटा छा जाता है. इक्का-दुक्का दुकानों में ढिबरी की रोशनी दिखाई देती है. ऐसे में बसें पायल सिनेमा हॉल व छतौनी एनएच 28ए चौक से खुलती है.
इतना ही नहीं रात दस बजे के बाद तो शहर के गांधी चौक पर पटना, बेतिया, रक्सौल जानेवाली बसों की लंबी कतार लग जाती है. बस संचालन से जुड़े शिवनाथ प्रसाद, केदार सहनी की माने तो जिला के अंदर व दूसरे जिला व प्रदेश को जोड़ने वाली करीब छोटी-बड़ी 150 बसें यात्री वाहन प्रतिदिन छतौनी प्राइवेट बस स्टैंड से खुलती है. लेकिन शाम में रोशनी व अन्य यात्री सुविधा न होने, उचक्कों की सक्रियता से बस एनएच 28ए से खुलती है.
बस स्टैंड में जल-जमाव, प्रतीक्षालय नकारा : छतौनी स्थित बस स्टैंड में मुख्य सड़क को छोड़ दें तो चारों ओर कीचड़ व जलजमाव है. ऐसे में अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को कीचड़ होकर बस पकड़ना पड़ता है. स्टैंड में बना यात्री प्रतीक्षालय नकारा साबित हो रहा है.
सुविधा के अभाव व कीचड़ तथा जल-जमाव से घिरे होने के कारण प्रतीक्षालय में यात्री तो नहीं आवारा पशु व कुत्ते आराम फरमाते हैं. स्टैंड का डाक 39 लाख की जगह 22 लाख में करने की विभागीय नीति चर्चा में है.
तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन: छतौनी बस स्टैंड के पूर्वी हिस्से में तीन करोड़ की लागत से यात्री विश्रामालय सहित सुविधायुक्त बहुुमंजिली इमारत की स्वीकृति हुई. निर्माण भी शुरू हुआ. कार्य पूरा करने का समय नवंबर 16 निर्धारित है.
लेकिन कार्य की गति देख नहीं लगता कि निर्माण कार्य जनवरी 2017 तक भी पूरा हो पायेगा. उक्त प्रतीक्षालय के अंदर से बारिश के दिनों में लोगों को बस में चढ़ने की सुविधा देनी है.
मोतिहारी के छतौनी स्थित बस स्टैंड में जलजमाव ़
छतौनी बस स्टैंड को विकसित करने की योजना को धरातल पर उतारा जायेगा. स्टैंड से एलइडी लाइट के साथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी. तीन करोड़ की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय को नवंबर तक हर हाल में पूरा करना है.
प्रकाश अस्थाना, मुख्य पार्षद, नप, मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन