मेडिकल ऑफिसर के घर से एक लाख की चोरी

Updated at : 13 Oct 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर के घर से एक लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने कोल इंडिया से रिटायर चीफ मेडिकल ऑफिसर दीनानाथ प्रसाद वर्मा के घर का ताला तोड़कर नकद, आभूषण सहित करीब एक लाख की सम्पत्ति चुरा ली. घटना सोमवार रात की है. बताया जाता है कि दीनानाथ वर्मा पुत्र के पास रांची गये थे. इस दौरान चोरों […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने कोल इंडिया से रिटायर चीफ मेडिकल ऑफिसर दीनानाथ प्रसाद वर्मा के घर का ताला तोड़कर नकद, आभूषण सहित करीब एक लाख की सम्पत्ति चुरा ली. घटना सोमवार रात की है. बताया जाता है कि दीनानाथ वर्मा पुत्र के पास रांची गये थे. इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ 12 हजार नकद, वीडियो कैमरा,सोने की चेन, पायल सहित अन्य समान गायब कर दिया. पड़ोसियों ने घटना की सूचना उन्हें दूरभाष पर दी.

जिसके बाद उन्होंने राची से मोतिहारी पहंुच चोरी गयी समनों की जांच-पड़ताल कर नगर थाना में बुधवार की दोपहर आवेदन दिया.उन्होंने पुलिस को बताया है कि चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरे व आलमीरा का का ताला तोड़ करीब एक लाख की सम्पत्ति गायब कर दी है.नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

यहां बताते चले कि शहर में चोरों की घटना काफी बढ गयी है. सबसे अधिक चोरी नाका नंबर तीन के इलाके में हो रही है. एक सप्ताह पहले चोरों ने श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में ही दो घरों का ताला तोड़ करीब पांच लाख की सम्पत्ति गायब कर दी थी.

ताला तोड़ चोरों ने गायब किया नकद व आभूषण
नाका नंबर तीन के इलाके में नहीं थम रही चोरी की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन