मंदिर में पूजा करने गये युवक को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : पीपराकोठी के सलेमपुर गांव स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे युवक को रास्ते मे घेर बेरहमी से पीटा गया. घायल युवक उत्तम कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उत्तम के चाचा मोहन कुमार ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण राज कुमार सहित अन्य […]
मोतिहारी : पीपराकोठी के सलेमपुर गांव स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे युवक को रास्ते मे घेर बेरहमी से पीटा गया. घायल युवक उत्तम कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उत्तम के चाचा मोहन कुमार ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण राज कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है.
उसने पुलिस को बताया है कि उत्तम मंदिर में पूजा करने जा रहा था. मंदिर के पास पहुंचा तो राज कुमार ने अंदर जाने से मना कर दिया. विरोध करने पर घायल कर दिया. गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




