ताला तोड़ दो घरों से ढाई लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक राजेश कुमार के घर से डेढ़ लाख की चोरी टीवी, कैश व आभूषण सहित अन्य समान गायब रामबिहारी के घर से एक लाख की संपत्ति उड़ायी नाका तीन का इलाका पुलिस पर उठ रहे सवाल मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया. एक शिक्षक सहित दो […]
विज्ञापन
शिक्षक राजेश कुमार के घर से डेढ़ लाख की चोरी
टीवी, कैश व आभूषण सहित अन्य समान गायब
रामबिहारी के घर से एक लाख की संपत्ति उड़ायी
नाका तीन का इलाका
पुलिस पर उठ रहे सवाल
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया. एक शिक्षक सहित दो घरों का ताला तोड़ करीब ढाई लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली. दोनों गृहस्वामी ने नगर थाना में आवेदन दिया है.
पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शिक्षक राजेश कुमार पिता के श्राद्धकर्म में अपने गांव मुफस्सिल थाना के सिरसा पटखौलिया गये थे. घर में ताला लगा हुआ था. इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ कर एक एलसीडी टीवी, नौ हजार नकद सहित करीब डेढ लाख का आभूषण गायब कर दिया. घटना की सूचना पर शिक्षक की पत्नी सुमन सिंह श्रीकृष्ण नगर पहंुची. उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजेश पीपराकोठी के मठिया बरियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक है. वहीं चोरी की दूसरी घटना रामबिहारी मिश्रा के घर हुई है. रामबिहारी मिश्रा परिवार के साथ बाहर गये थे. इस दौरानचोरों ने घर का ताला तोड़ दस हजार नकद, सोने की अंगूठी, दो मोबाइल सहित अन्य कीमती समान गायब कर दिया.
घटना को लेकर उन्होंने भी थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाए नहीं थम रही. पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोर गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है. यह इलाका नाका तीन का है. नाका पुलिस की रात्री गश्ती पर सवाल उठने लगा है.
मधुबन : राजेपुर थाना क्षेत्र के सरैया गाँव में गुरूवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने तीन घरो से हजारों रूपये मूल्य की सम्पति चोरी कर ली.सूचना पर एएसआई शिववचन रजक ने घटना स्थल का जायजा लिया.जानकारी के अनुसार गाँव के गाँव के गंगा भगत के घर के बगल में अवस्थित सेमल के पेड़ के सहारे चोर छत के रास्ते घर में घुस कर चोरो ने ट्रक में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ली.
उसके बाद गंगा भगत के भाई शिवशंकर भगत के घर में भी चोरों ने हाथ साफ कर दी.इसके अलावा चोरो ंने बगल के दीपलाल साह के घर से भी पांच हजार नकदी व आभूषण की चोरी की.जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को गृहस्वामियो द्वारा दी गयी है.पुलिस मामले जांच पड़ताल व आवश्यक कारवाई में जुट गयी है.
मोतिहारी : शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह ने लुम्बनी भवन के पास से शुक्रवार की सुबह पत्रकार राहुल राज की बाइक चोरी कर ली. राहुल श्रीकृष्ण नगर में रहते है. सुबह सात बजे अपनी ग्लैमर बाइक नंसे गांधी मैदान गये थे. बाइक लुम्बनी गेट पर बाइक लगा गांधी मैदान में दौड़ने गये. वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. यहां बताते चले कि शहर में बाइक चोरी, गृहभेदन व झपटमारी की घटनाएं से शहरवासी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










