छतौनी में देवर पर किया हमला, भरती

Updated at : 07 Oct 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
छतौनी में देवर पर किया हमला, भरती

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया जिरात मुहल्ला में भाभी ने देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. घायल सिद्धार्थ कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बड़े भाई मुन्ना चौधरी की पत्नी सुगंती […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया जिरात मुहल्ला में भाभी ने देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. घायल सिद्धार्थ कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बड़े भाई मुन्ना चौधरी की पत्नी सुगंती देवी को आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बयाया है कि बाजार से घर लौटा तो बरामदा पर चौकी के उपर समान रख रास्ता जाम कर दिया था. बरामदे से चौकी हटाने को कहा तो सुगंती देवी ने लोहे के रड से मार सिर फोड़ दिया. पॉकेट से पांच हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि बचाने के दौरान पिता अशर्फी चौधरी व मां को चोट लगी है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को छतौनी थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन