दो यात्री बने नशा खुरानी गिरोह के शिकार

Updated at : 06 Oct 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दो यात्री बने नशा खुरानी गिरोह के शिकार

मोतिहारी : रेल खंड पर सक्रिय नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों ने बुधवार को सवारी गाड़ी के दो यात्रियों को नशा खिला लूट लिया. सूचना पर नशा खुरानी के शिकार दोनों यात्री को 55211 मुजफ्फरपुर-गोरखपुर सवारी ट्रेन से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर उतारा गया. जहां रेल पुलिस ने दोनों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रेल खंड पर सक्रिय नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों ने बुधवार को सवारी गाड़ी के दो यात्रियों को नशा खिला लूट लिया. सूचना पर नशा खुरानी के शिकार दोनों यात्री को 55211 मुजफ्फरपुर-गोरखपुर सवारी ट्रेन से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर उतारा गया. जहां रेल पुलिस ने दोनों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

आठ धंटा चिकित्सीय उपचार के बाद भी देर शाम तक दोनों रेल यात्री को होस नहीं आया है. घटना की पुष्टि करते हुए रेल थानाध्यक्ष एके मिश्रा ने बताया कि उनके पास से किसी तरह की आईडी प्रुफ या अन्य कागजात नहीं मिलने के कारण पहचान भी नहीं हो पायी है. दोनों के होस में आने के बाद ही घटना की जानकारी मिल पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन