मनचलों की अब खैर नहीं सख्ती से निबटेगी पुलिस
Updated at : 05 Oct 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

सतर्कता. असामाजिक तत्वों की बढ़ी सक्रियता को ले विशेष निर्देश मोतिहारी : वर्तमान में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए दुर्गा पूजा में विशेष सतर्कता का निर्देश जारी किया गया है, ताकि असामाजिक तत्व हथकंडा न अपना सके. डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने कहा है कि किसी तरह की अफवाह […]
विज्ञापन
सतर्कता. असामाजिक तत्वों की बढ़ी सक्रियता को ले विशेष निर्देश
मोतिहारी : वर्तमान में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए दुर्गा पूजा में विशेष सतर्कता का निर्देश जारी किया गया है, ताकि असामाजिक तत्व हथकंडा न अपना सके. डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने कहा है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अशांति फैलानेवालों को चिन्हित कर तत्काल थाना व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सूचित करें. मेला में पॉकेटमार, गुंडे व छेड़खानी करनेवाले लोग सक्रिय रहते हैं, जिससे पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसके लिए पूजा समिति वालों को भी अलर्ट रहना होगा.
इन क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर: सुगौली के खोड़ा, मनसिंघा, शहर के गांजा गद्दी चौक, हरदियाबाद, सिसवा सोब, बैरिया, पकड़ी, घोड़ासहन, गोनाही, ढाका, भंडार, मधुबनीघाट, कठमलिया के अलावे पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र है.
कंट्रोल रूम व उसके प्रभारी : सदर चकिया और पकड़ीदयाल अनुमंडल के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे डीडीसी सुनिल कुमार यादव मोबाइल नंबर 9431818359, सिकरहना अरेराज और रक्सौल अनुमंडल के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे अपर समाहर्त्ता अरशद अली मोनं 9473191302 इसके अलावे जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी होंगे जिला भू-अर्जन अधिकारी कुमार अमरकांत मोबाइल नंबर 9430921686 साथ में होंगे सदर एसडीओ रजनीश लाल व डीएसपी पंकज रावत. इसके अलावा ढाका कंट्रौल रूम के प्रभारी होंगे. एसडीओ मनोज कुमार रजक फोन नंबर 06250-282254, इसके अलावे अग्निशाम गाड़ी व सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
कार्यपालक अभियंता को जांच का आदेश
शहर व जिले में बने पूजा-पंडाल कमजोर तो नहीं है, इसकी जांच करने के लिए डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है. इसके अलावा पंडाल में जेनेरेटर व बिजली का तार कहीं नंगा या कटा तो नहीं है, इसकी जांच का आदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




