जमुआ में ग्रामीणों-प्रशासनिक हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
Updated at : 05 Oct 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

ढाका के जमुआ गांव में शांति को ले पैदल मार्च करते डीएम अनुपम कुमार व अन्य डीएम व एसपी ने की ग्रामीणों के साथ बैठक पुलिस गश्ती तेज, स्थिति सामान्य सिकरहना : ढाका थाना क्षेत्र जमुआ गांव में सोमवार की देर शाम दुर्गा पूजा में लाउडस्पीकर बांधने व बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद प्रशासन व […]
विज्ञापन
ढाका के जमुआ गांव में शांति को ले पैदल मार्च करते डीएम अनुपम कुमार व अन्य
डीएम व एसपी ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
पुलिस गश्ती तेज, स्थिति सामान्य
सिकरहना : ढाका थाना क्षेत्र जमुआ गांव में सोमवार की देर शाम दुर्गा पूजा में लाउडस्पीकर बांधने व बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद प्रशासन व प्रबुद्ध जनों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया है. घटना के बाद से ही पुलिस की गश्त लगातार जारी है.
गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वही स्टैटिक्स एवं भ्रमणशील दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. इधर घटना की सूचना पर सोमवार की रात्रि एसपी जितेंद्र राणा ने उक्त गांव का दौरा किया तथा दोनों गुटों के लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.
एसपी श्री राणा ने गांव में मौजूद वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये.
घटना स्थल पर एसडीओ मनोज कुमार रजक, डीएसपी बम बम चौधरी, डीसीएलआर विरेंद्र कुमार, ढाका बीडीओ रामनाथ कुमार, सीओ पंकज कमार झा, पुलिस बल के साथ कैंप किये हुए है. इधर डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए कमेटी का गठन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




