सिमरन पर हमले का जताया विरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी से मिले विश्व हिंदू परिषद के सदस्य सिमरन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग 22 अक्तूबर को कोर्ट में होनी है सिमरन की गवाही मोतिहारी : ढाका में तीन साल तक बंधक बना यौनशोषण की शिकार सिमरन पर सोमवार की रात सीतामढ़ी में जानलेवा हमले का विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध किया […]
विज्ञापन
एसपी से मिले विश्व हिंदू परिषद के सदस्य
सिमरन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
22 अक्तूबर को कोर्ट में होनी है सिमरन की गवाही
मोतिहारी : ढाका में तीन साल तक बंधक बना यौनशोषण की शिकार सिमरन पर सोमवार की रात सीतामढ़ी में जानलेवा हमले का विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध किया है. परिषद के प्रदेश सह मंत्री अशोक श्रीवास्तव ने मंगलवार को एसपी जितेंद्र राणा से मिलकर सिमरन के गुनहगार शमीम की गिरफ्तारी के साथ सिमरन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. कहा, सिमरन अपने ननिहाल सीतामढ़ी के बाजपट्टी में रहती है. उसकी सुरक्षा के लिए मोतिहारी जिला से अंगरक्षक मिला था, जिसे वापस कर लिया गया है. सिमरन की सुरक्षा के लिए अंगरक्षक को पुन: बहाल करने व शमीम के इशारे पर सिमरन की हत्या के प्रयास में शामिल सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










