गवाही से पहले सिमरन को मारने की थी साजिश
Updated at : 05 Oct 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सिमरन कांड में 22 अक्तूबर को गवाही होने वाली है. मामला पोस्को कोर्ट सबजज एक में विचाराधीन है. न्यायालय ने पुलिस प्रशासन को पूरी सुरक्षा के बीच सिमरन को न्यायालय में उपस्थित करने का निर्देश दिया है. घटना में सिमरन, उसके मामा, मामी व ममेरे भाई की गवाही होना बाकी है. सिमरन न्यायालय […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सिमरन कांड में 22 अक्तूबर को गवाही होने वाली है. मामला पोस्को कोर्ट सबजज एक में विचाराधीन है. न्यायालय ने पुलिस प्रशासन को पूरी सुरक्षा के बीच सिमरन को न्यायालय में उपस्थित करने का निर्देश दिया है. घटना में सिमरन, उसके मामा, मामी व ममेरे भाई की गवाही होना बाकी है. सिमरन न्यायालय तक नहीं पहंुचे, इसके लिए आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची थी, लेकिन संयोग से सिमरन की सुरक्षा में तैनात सीतामढी पुलिस के एक जवान ने साजिश को नाकाम कर दिया.
हमलावरों ने अंरगक्षक की सर्विस रिवाल्वर छीनने की कोशिश भी की है. इस घटना के बाद सिमरन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवार खड़ा हो गया है. बताते चले कि 24 फरवारी 2015 को ढाका पुलिस ने आजाद चौक स्थित शमीम अख्तर के घर पर छापेमारी कर सिमरन को मुक्त कराया था. सिमरन ने पुलिस को जब अपनी आपबीती सुनायी तो सभी के रोंगटे खड़े हो गये. शमीम पर आरोप लगा था कि सिमरन की मां को प्रेमजाल में फांस पिता व भाई की हत्या कर दी. उसके बाद मां को रास्ते से हटा सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए सिमरन को बंधक बना लिया. उससे शादी भी कर ली. ढाका में तीन साल तक बंधक बना उससे देह व्यापार भी करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




