सत्यदेवगंज में सोमनाथ मंदिर का होगा दीदार

बक्सर : नगर के सत्यदेव मिल के पास मां दुर्गा इस बार सोमनाथ मंदिन के प्रमुख द्वार में अपने भक्तों को दर्शन देंगी़ जय मां भवानी पूजा समिति के सदस्य पंडाल एवं मूर्ति को तैयार करने में जुट गये है़ं पंडाल व मूर्ति को कारीगरों ने रात दिन एक कर अंतिम रूप देने में जुटे […]
बक्सर : नगर के सत्यदेव मिल के पास मां दुर्गा इस बार सोमनाथ मंदिन के प्रमुख द्वार में अपने भक्तों को दर्शन देंगी़ जय मां भवानी पूजा समिति के सदस्य पंडाल एवं मूर्ति को तैयार करने में जुट गये है़ं पंडाल व मूर्ति को कारीगरों ने रात दिन एक कर अंतिम रूप देने में जुटे हैं.मूर्ति मदन पाल एवं पंडाल मिलन प्रधान बंगाल के कारीगर पूरा करने के लिए अपने टीम के साथ लगे हुए है़ं
वहीं, इस बार पंडाल की विशेषत यह है कि इंटर की छात्रा रीना राज ने अपने शरीर पर कलश स्थापना किया है, उसे देखने के लिए दूर-दूर लोग आ रहे है़ं माता की आकर्षक मूर्ति को झरनों के बीच दर्शाते हुए बनाया गया है, जो अपने आप में अलौकिक होगा़ जय मां भवानी पूजा समिति 1999 से ही लगातार इस जगह पर पूजा करा रही है़ पंडाल के आकर्षक साज सज्जा के लिए लाइट, साउंड व डेकोरेशन की व्यवस्था उत्तरप्रदेश के बलिया की एजेंसी को सौंपा गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




