बालू माफियाओं ने डीटीओ की गाड़ी में ट्रक से मारी टक्कर, चार जख्मी

छपरा (सदर) : बालू के अवैध धंधे के खिलाफ जिला प्रशासन की आेर से की गयी कार्रवाई से बौखलाये माफियाओं ने प्रभारी डीटीओ सह नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय की सरकारी गाड़ी को ट्रक से टक्कर मार दी. इससे वाहन के चालक अशोक राय, होमगार्ड के जवान रामाधार राय, शिवशंकर पाठक व […]
छपरा (सदर) : बालू के अवैध धंधे के खिलाफ जिला प्रशासन की आेर से की गयी कार्रवाई से बौखलाये माफियाओं ने प्रभारी डीटीओ सह नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय की सरकारी गाड़ी को ट्रक से टक्कर मार दी. इससे वाहन के चालक अशोक राय, होमगार्ड के जवान रामाधार राय, शिवशंकर पाठक व ब्रजेश कुमार मिश्रा जख्मी हो गये. रामाधार राय और शिवशंकर पाठक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. धक्का मारनेवाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




