चाकू दिखा बदमाशों ने छीने पांच हजार

Updated at : 04 Oct 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू दिखा बदमाशों ने छीने पांच हजार

मोतिहारी : बलुआ टाल में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र सौरभ सुमन से बदमाशों ने चाकू का भय दिखा पांच हजार कैश छीन लिया. विरोध करने पर बेल्ट व हॉकी स्टिक से मार घायल कर दिया. उसके दोस्त गौतम कुमार, आशिफ खान,अमित कुमार, प्रमोद कुमार, आयूश कुमार व नितेश तिवारी ने बचाने की कोशिश की […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बलुआ टाल में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र सौरभ सुमन से बदमाशों ने चाकू का भय दिखा पांच हजार कैश छीन लिया. विरोध करने पर बेल्ट व हॉकी स्टिक से मार घायल कर दिया. उसके दोस्त गौतम कुमार, आशिफ खान,अमित कुमार, प्रमोद कुमार, आयूश कुमार व नितेश तिवारी ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की. थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गये. घटना को लेकर सौरभ ने नगर थाना में आवेदन दिया है.

उसने मणी कुमार व सोनू कुमार के अलावा चार-पांच अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.सौरभ ने पुलिस को बताया है कि बलुआ टाल चांदमारी रेलवे गुमटी के पास प्रणव मैथमैटिक्स कोचिंग व फी देने जा रहा था. कोचिंग गेट के पास ही बदमाशों ने चाकू दिखा पैसा छीन लिया.

पुलिस मामले की छानबीन में जूटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन