गांधी जयंती पर मंत्री ने दिया सफाई का संदेश

Updated at : 03 Oct 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती पर मंत्री ने दिया सफाई का संदेश

कार्यक्रम. जिले ने बापू व शास्त्रीजी को किया याद खादी प्रदर्शनी व सम्मेलन का होगा आयोजन सात से 13 जनवरी 2017 की तिथि तय खादी संघ के साथ बैठक मोतिहारी : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस मौके […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. जिले ने बापू व शास्त्रीजी को किया याद

खादी प्रदर्शनी व सम्मेलन का होगा आयोजन
सात से 13 जनवरी 2017 की तिथि तय
खादी संघ के साथ बैठक
मोतिहारी : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस मौके पर केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री ने विभिन्न जगहों पर झाडू लगा जागरूकता का संदेश दिया. उनके नेतृत्त्व में दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकत्ताओं ने शहर स्थित बलुआ गोलंबर,गांधी चौक एवं गांधी स्मारक मुख्य पथ में झाडू लगा सड़कों की सफाई की. जन-जागरूकता को लेकर चलाये गये इस स्वच्छता अभियान की सभा को संबोधित करते केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बापू एवं लाल बहादूर शास्त्री के स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा.
जब देश का हर एक नागरिक स्वच्छता के लिए अपनी जिम्मेवारी तय करेगा. घर, दूकान एवं आवासीय सभी जगहों की सफाई के लिए दूसरों पर निर्भरता के बजाय लोगों को खुद हाथ बटाना होगा. स्वच्छता संदेश कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री सिंह ने गांधी स्मारक में खादी ग्राम उद्योग के सदस्य एवं कार्यकत्ताओं के साथ बैठक किया.जिसमें चम्पारण में खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी एवं सम्मेलन आयोजन का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मती से अागामी सात से 13 तक जनवरी 2017 में चम्पारण में कार्यक्रम की तिथि तय की गयी. निर्धारित समय के बीच खादी से जुड़ी प्रदर्शनी एवं सम्मेलन का सप्ताहिक कार्यक्रम चंम्पारण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में नप मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, उप मुख्य पार्षद मोहब्बुल हक, जिला भाजपा अध्यक्ष सूनील मणि तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. लालबाबू प्रसाद,अरूण यादव आिद शामिल हुए.
भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प : ग्राम स्वराज संस्था के तात्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शामिल हुए. जिसमें राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के विषयों पर चर्चा हुए. मौके पर मंत्री सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन ने भारत को विश्व गुरू बनाने संकल्प लिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन : शहर के नगर भवन प्रशाल मे सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने दीप-प्रज्जवलीत कर किया. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति गायन की प्रस्तुति की गयी.
बीपीएल परिवार को मिला गैस कनेक्शन : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब बीपीएल परिवार के महिलाओं के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गैस कनेक्शन का वितरण किया. टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन वितरण किया गया.
स्वच्छता अभियान के तहत बलुआ में झाड़ू लगाते केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन