सत्य व अहिंसा से ही समाज व देश का होगा भला
Updated at : 03 Oct 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

जयंती पर गांधी संग्रहालय में हुई गोष्ठी महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने पर जोर मोतिहारी : सत्य व अहिंसा से ही समाज व देश का भला होगा. राष्ट्र व समाज की खुशहाली के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो सत्य व अहिंसा का संदेश देशवासियों को दिया था, उसे अपनाकर देश को प्रगति के […]
विज्ञापन
जयंती पर गांधी संग्रहालय में हुई गोष्ठी
महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने पर जोर
मोतिहारी : सत्य व अहिंसा से ही समाज व देश का भला होगा. राष्ट्र व समाज की खुशहाली के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो सत्य व अहिंसा का संदेश देशवासियों को दिया था, उसे अपनाकर देश को प्रगति के पथ पर लाने की जरूरत है.उक्त बातें गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को गांधी संग्रहालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कही. उन्होंने गांधी के आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की और उसे अपनाने पर जोर दिया. गांधी संग्रहालय के कायाकल्प की जानकारी ली और इसके विकास केे लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम अनुपम कुमार ने कहा कि गांधी के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि चम्पारण में तभी खुशहाली आयेगी जब सभी गांधी के आदर्शों को अपनाएंगे. इस अवसर पर सचिव ब्रजकिशोर सिंह, उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी जयचन्द्र श्रीवास्तव, अनवर आलम अंसारी, भोला सिंह, जय राम सिंह, गामा सिंह, श्विवकुमार यादव, रायसुन्दर देव शर्मा, अब्दुल हमीद केप्टन, विनय उपाध्याय आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर गांधी विचार के उपयोगी पुस्तकोंं की बिक्री जिला सर्वोदय मंडल द्वारा की गयी. धन्यवाद ज्ञापन सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




