प्रारूप प्रकाशन की तिथि घोषित नप चुनाव Â लागू होगा नया आरक्षण रोस्टर

मोतिहारी : पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषद मोतिहारी रक्सौल सहित आठ नगर पंचायत(नगरपालिका) चुनाव को ले प्रारूप प्रकाशन की तिथि घोषित कर दी है. इस घोषणा के साथ नगरपालिका का चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. वर्ष 2011 की जनसंख्या के आलोक में तीन अक्टूबर 16 को […]
मोतिहारी : पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषद मोतिहारी रक्सौल सहित आठ नगर पंचायत(नगरपालिका) चुनाव को ले प्रारूप प्रकाशन की तिथि घोषित कर दी है. इस घोषणा के साथ नगरपालिका का चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. वर्ष 2011 की जनसंख्या के आलोक में तीन अक्टूबर 16 को प्रपत्र 6 में प्रारूप प्रकाशन का निर्देश दिया गया है.
यही नहीं नगरपालिका में पार्षदों के पदों के निर्वाचन के लिए सीटों के आरक्षण में इस बार बदलाव भी होगा. आयोग के निर्देश के आलोक में नप व नपं से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्धारित अवधि में प्रारूप प्रकाशन व शिकायतों के निराकरण का निर्देश दिया है. यहां उल्लेख है कि 2017 के जून माह में वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और चुनाव 2011 के जनगणना के आधार पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




