तो राजव्यापी होगा आंदोलन

Updated at : 21 Sep 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
तो राजव्यापी होगा आंदोलन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा व थरबिटिया कांड को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो संघ राज्य व्यापी आंदोलन करेगा. अगर अपराधी 47 चलाना जानते हैं तो संघ चूड़ी पहनकर नहीं बैठा है . लेकिन निषाद संघ को कानून पर पूरा भरोसा है […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा व थरबिटिया कांड को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो संघ राज्य व्यापी आंदोलन करेगा. अगर अपराधी 47 चलाना जानते हैं तो संघ चूड़ी पहनकर नहीं बैठा है . लेकिन निषाद संघ को कानून पर पूरा भरोसा है और कानून न्याय दिलायेगी . श्री निषाद कलेक्ट्रेट गेट स्थित बापू मूर्ति के पास मंगलवार को निषाद संघ द्वारा आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि घोषणा के बाद भी पीडि़त परिजनों को मुआवजा नहीं मिला. आर्म्स लाइसेंस नहीं मिला यह कहां से उचित है. एक ही परिवार के तीन चार सदस्य मारे जाते हैं और यहां के अधिकारी मौन हैं. एनडीए के नेता भी कुछ नहीं कर रहे हैं .जनता के वोट से कुर्सी लेने वालों को भी जनता की सुरक्षा करनी चाहिए .उन्होंने कहा कि कई अपराधी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है. निषाद समाज के उभरते प्रतिनिधियों व समाजसवियों केी हत्या इसी तरह होती रही है

तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे. सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा. पीडि़त परिजनों को 10 – 10 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है . उन्होंने कहा कि इसी जुर्म के खिलाफ बुधवार को मुजफ्फरपुर व गुरुवार को समस्तीपुर में निषाद संघ के द्वारा धरना का आयोजन किया गया है . कार्यक्रम को शिवशंकर निषाद, निर्मला निषाद, जीतनारायण मंडल निषाद ,अनिरुद्ध सहनी, हरीफ सहनी, बैद्यनाथ चौधरी आदि नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन