गहगा-गहमी के बीच जदयू जिलाध्यक्ष के पद का चुनाव

Updated at : 20 Sep 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
गहगा-गहमी के बीच जदयू जिलाध्यक्ष के पद का चुनाव

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन ने दाखिल किये नामजदगी के पर्चे अधिक प्रत्याशी होने के कारण नहीं हुआ कोई रिजल्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष के लिए किया गया अधिकृत मोतिहारी : स्थानीय महाबीर मध्य विद्यालय लुठहां में सोमवार को गहमा-गहमी के बीच जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ.निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रो. दिनेशचन्द्र प्रसाद […]

विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन ने दाखिल किये नामजदगी के पर्चे

अधिक प्रत्याशी होने के कारण नहीं हुआ कोई रिजल्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष के लिए किया
गया अधिकृत
मोतिहारी : स्थानीय महाबीर मध्य विद्यालय लुठहां में सोमवार को गहमा-गहमी के बीच जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ.निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रो. दिनेशचन्द्र प्रसाद सहित दो दर्जन पार्टी के नेताओं ने पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी रंजन भारती व पर्यवेक्षक इसराइल मंसूरी के समक्ष अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किये.प्रत्याशियों की संख्या अधिक थी इसलिए पर्यवेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत कर दिया .मौके पर एमएलसी सतीश कुमार,पूर्व विधायक राजेश रौशन उर्फ बब्लू देव,रजिया खातून,शिवजी राय,महेश्वर सिंह,पार्टी नेता विनय कुश्वाहा,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी,दीपक पटेल, अब्दुल हमीद कैप्टन,अमीरूल होदा,वसील अहमद खां,सहित बडी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इन नेताओं ने दाखिल किये पर्चे : प्रो. दिनेश चन्द्र प्रसाद,शर्मानंद सहनी,विशाल कुमार शाह,ब्रजकिशोर ठाकुर, अमरेन्द्र सिंह,ई0शबीह अहमद खां उर्फ मासूम खा,अमरेन्द्र कुमार उर्फ संजय पटेल,विनोद शर्मा,मनोज कुमार चौधरी,बबन कुश्वाहा,मो. तमन्ना,हरेराम महतो,नयन कुश्वाहा,हृदयनारायण,मो. असलम हुसैन, मनोज कुमार चौधरी,राजेश कुमारअशोक जैन,हरिशंकर साह, व योगेन्द्र बैठा आदि ने पर्च दाखिल किये.इनमें से आधा दर्जन ने अपना नाम वापस ले लिया.
अब सबों की निगाह मुख्यमंत्री पर: इसके साथ ही सबों की निगाहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टीकी है.पूर्वी चम्पारण के लिए श्री कुमार किस को अध्यक्ष बनाते हैं.इसको ले तरह तरह की चर्चाएं जदयू के गलियारे में होने लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन