ढेकहा में महिला को घायल कर छीना 20 हजार रुपये

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के ढेकहा गांव की सरस्वती देवी को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि मायके राजाभार कचहरी टोला से मकान बनाने के लिए 20 हजार कर्ज लेकर वापस घर लौट रही […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के ढेकहा गांव की सरस्वती देवी को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि मायके राजाभार कचहरी टोला से मकान बनाने के लिए 20 हजार कर्ज लेकर वापस घर लौट रही थी.
इस दौरान रास्ते में रामाशीष महतो, अशोक महतो, मुनीलाल महतो, महेंद्र महतो, लखिया देवी सहित अन्य लोगों ने घेर लिया. धारदार हथियार से मार हाथ से झोला छीन लिया. झोला में रुपये था. शोर मचाने पर मुंह दबा दिया. ग्रामीणों के पहंुचने पर सभी फरार हो गये. पुलिस कैम्प प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




