गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच घायल

Updated at : 14 Sep 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच घायल

रक्सौल : हरैया ओपी क्षेत्र के टूमरीया टोला वार्ड नंबर 1 में सोमवार की शाम एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय डंकन अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

रक्सौल : हरैया ओपी क्षेत्र के टूमरीया टोला वार्ड नंबर 1 में सोमवार की शाम एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय डंकन अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अशोक साह के घर में खाना बन रहा था. इस दौरान गैस खत्म हो गया. दूसरा गैस बदलने के क्रम में गैस लीक होने लगा. जिस कारण सिलेंडर में आग लग गया.

इसके बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इस क्रम में गृहस्वामी अशोक साह, पत्नी सरोज देवी, भाई संजय साह, बेटा विपिन साह व सुधा देवी घायल हो गयी. घायलों में संजय साह व सरोज देवी की स्थिति चिंताजनक है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इसके बाद घालयों को लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
अरेराज िस्थत संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में आये कांवरियों की खाना बनाने के क्रम में लगी सिलेंडर में आग से अफरातफरी मच गयी. सूत्रों के अनुसार, शिवहर के ताजपुर के कांवरियां अरेराज िस्थत संस्कृत हाइस्कूल के में ठहरे हुए थे. मंगलवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में रिसाव से सिलेंडर में आग लग गयी, जिसको देखते ही कांवरियां भागने लगे. लेकिन स्थानीय लोग व प्रशासन को सहयोग से तुरंत आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलते ही सीओ रघुनाथ तिवारी के सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी पहुंची. तबतक स्थानीय लोग के सहयोग से गैस सिलिंडर को अलग फेंककर आग पर काबू पा लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन