धर्मशाला की छत गिरी तीन दर्जन कांवरिये दबे
Updated at : 13 Sep 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

अरेराज में रात साढ़े 11 बजे हुई घटना अरेराज (मोतिहारी) : अरेराज स्थित एक धर्मशाला के एक कमरे की छत गिर जाने से करीब तीन दर्जन कांवरिये जख्मी हो गये. रात्रि 11.30 बजे यह घटना उस समय हुई, जब लोग सो रहे थे. छत गिरने की आवाज सुनते ही लोग धर्मशाला की ओर दौड़े. लोगों […]
विज्ञापन
अरेराज में रात साढ़े 11 बजे हुई घटना
अरेराज (मोतिहारी) : अरेराज स्थित एक धर्मशाला के एक कमरे की छत गिर जाने से करीब तीन दर्जन कांवरिये जख्मी हो गये. रात्रि 11.30 बजे यह घटना उस समय हुई, जब लोग सो रहे थे. छत गिरने की आवाज सुनते ही लोग धर्मशाला की ओर दौड़े. लोगों की मदद से मलबा हटा कर 23 कांवरियों को निकाला गया. सभी को अरेराज रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. लेकिन तीन की हालत गंभीर होने के कारण मोतिहारी रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ विजय कुमार पांडेय डीएसपी नुरुल हक, बीडीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पुलिस इंसपेक्टर अरविंद कुमार सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मलबा हटाकर अन्य कांवरियों की तलाश की जा रही है. मोतिहारी के डीएम भी देर रात अरेराज
धर्मशाला की छत
पहुंचे. देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी रहा. मलबे में कितने कांवरिये दबे हैं, इसका अंदाजा नहीं लग पा रहा है. आसपास के लोगों की मानें, तो यहां करीब तीन दर्जन कांवरिये रात्रि विश्राम कर रहे थे. सभी नरक चतुर्दशी के मौके पर सोमेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने आये थे.
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी कर रहे कैंप
देर रात मलबे से 23 कांवरियों को निकाला गया
तीन कावंरिये गंभीर, मोतिहारी किया गया रेफर
मलबे के अंदर दबे अन्य कांवरियों की खोज जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




