बैंक कर्मी से लूटपाट में तीन आरोपित गिरफ्तार‍

Updated at : 09 Sep 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक कर्मी से लूटपाट में तीन आरोपित गिरफ्तार‍

रक्सौल : हरैया ओपी क्षेत्र के भरतमही-एकडेरवा मार्ग पर बुधवार की शाम बैंक कर्मी को चाकू मार पैसा लूटने के मामले का 24 घंटे के अंदर उद‍्भेदन करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियो को गिरफ‍्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर डीएसपी राकेश […]

विज्ञापन

रक्सौल : हरैया ओपी क्षेत्र के भरतमही-एकडेरवा मार्ग पर बुधवार की शाम बैंक कर्मी को चाकू मार पैसा लूटने के मामले का 24 घंटे के अंदर उद‍्भेदन करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियो को गिरफ‍्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बंधन बैंक के कर्मी रबोध कुमार से हुयी लूटपाट के मामले में बुधवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

इसके बाद मेरे निर्देश पर पुलिस निरीक्षक रक्सौल उग्रनाथ झा, हरैया थानाध्यक्ष मो सज्जाद गद‍्दी व पुअनि प्रभूनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा वैज्ञानिक पद्धती से अनुसंधान करते हुए लगातार छापेमारी के बीच तीन आरोपियों को गिरफ‍्तार कर लिया गया है. वहीं लूट के 4800 रुपये को भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में शामिल आरोपी कौड़िहार निवासी अभिरंजन कुमार, खिरलिचिया निवासी फिरोज अंसारी व राजा अंसारी को गिरफ‍्तार किया गया हैं. चार अपराधियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था.

अन्य की गिरफ‍्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. यहां बता दे कि बैंक कर्मी रबोध कुमार के भाई सुबोध कुमार तिवारी ने हरैया ओपी में आवेदन देकर 77 हजार 340 रुपये लूट के मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी: मामले के शीघ्र उद‍्भेदन को लेकर छापेमारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुंशसा की जायेगी. डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि टीम में शामिल पुनि उग्रनाथ झा, पुअनि मो सज्जाद गद‍्दी व प्रभूनाथ यादव के साथ-साथ छापेमारी में शामिल सशस्त्र बल को सम्मानित करने के लिए पुलिस मुख्यालय में अनुशसा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन