प्रदेश संघ की संयोजक बनीं प्रियंका जायसवाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना में संघ की बैठक में सूबे के 32 जिला परिषद अध्यक्ष हुए शामिल मोतिहारी : जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल काे बिहार प्रदेश जिला परिषद अध्यक्ष संघ का संयोजक बनाया गया है. गुरूवार को पटना में आयोजित संघ की बैठक में सूबे के 32 जिला परिषद अध्यक्षों ने भाग लिया. जिसमें सर्वसम्मति से उन्हें संघ […]
विज्ञापन
पटना में संघ की बैठक में सूबे के 32 जिला परिषद अध्यक्ष हुए शामिल
मोतिहारी : जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल काे बिहार प्रदेश जिला परिषद अध्यक्ष संघ का संयोजक बनाया गया है. गुरूवार को पटना में आयोजित संघ की बैठक में सूबे के 32 जिला परिषद अध्यक्षों ने भाग लिया. जिसमें सर्वसम्मति से उन्हें संघ का संयोजक मनोनीत किया गया. संघ कमेटी के गठन के साथ ही बैठक में पंचायती राज व्यवस्था में प्रदत्त 29 विभागों को जिला परिषद को पूर्णत: सौपने तथा राज्य व केंद्र सरकार से जिप को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करने पर सहमती बनी.
पंचायती राज के जमीनी बाधाओं को शीघ्र दूर करने एवं अफसर शाही व्यवस्था से त्रस्त जिप अध्यक्षों के जिला में प्राथमिकता से रोटेशन में राज्य के सभी जिला में संघ की बैठक करने की रणनीति तय हुयी है. वही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विभिन्न विभाग के सचिव से मिल अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिप अध्यक्ष बेतिया शैलेंद्र कुमार, सीतामढी उमा देवी सहित 32 जिला से जिप अध्यक्ष ने भाग लिया. इधर प्रदेश कमेटी में प्रियंका जायसवाल के संयोजक बनाये जाने पर जिला के त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










