एटीएम नंबर पूछ खाता से निकाले 40 हजार

मधुबन : थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव की एक महिला से एटीएम का नंबर पूछ बदमाशों ने खाता से 40 हजार रुपये निकाल लिया. महिला किरण देवी के पास साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया, उसके बाद एटीएम व आधार नंबर पूछने के बाद खाता से पैसा निकाल लिया. घटना को लेकर महिला […]
मधुबन : थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव की एक महिला से एटीएम का नंबर पूछ बदमाशों ने खाता से 40 हजार रुपये निकाल लिया. महिला किरण देवी के पास साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया, उसके बाद एटीएम व आधार नंबर पूछने के बाद खाता से पैसा निकाल लिया. घटना को लेकर महिला ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. बैंक एकाउंट महिला के पति राजकुमार साह के नाम से है. वह अरूणाचल प्रदेश में काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




