भाजपा की सरकार में बढ़ी है महंगाई

मोतिहारी : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में गांधी बालउ द्यान के पास धरना का आयोजन गुरूवार को किया गया. अध्यक्षता अनुराग श्रीवास्तव ने की. इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति जनता विरोधी हो गयी है. उनहोंने आलू, प्याज, दाल, गैस आदि की बढती कीमतों के […]
मोतिहारी : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में गांधी बालउ द्यान के पास धरना का आयोजन गुरूवार को किया गया. अध्यक्षता अनुराग श्रीवास्तव ने की. इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति जनता विरोधी हो गयी है. उनहोंने आलू, प्याज, दाल, गैस आदि की बढती कीमतों के खिलाफ ख्ड़ा होने का आहवान युवाओं से किया. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाने की बात कही. कार्यक्रम में बबन पांडेय, विजय शंकर पांडेय, राहुल यादव, अजीत कुमार, दीपक तिवारी, बिटुु कुमार, नीतीश कुमार मुनमुन जायसवाल आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




