चिरैया में पैक्स अध्यक्ष पर गबन का मामला दर्ज

चिरैया : दस लाख के गबन के आरोप में बुधवार को प्रखंड के सेमरा शकरदीना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मणिभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश पर चिरैया प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार राम ने की गयी है. एक अगस्त पैक्स अध्यक्ष के गोदाम की जांच की […]
चिरैया : दस लाख के गबन के आरोप में बुधवार को प्रखंड के सेमरा शकरदीना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मणिभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश पर चिरैया प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार राम ने की गयी है. एक अगस्त पैक्स अध्यक्ष के गोदाम की जांच की गयी. स्टॉक पंजी के साथ-साथ पैक किये गये धान की भी जांच की गयी. इस दौरान गोदाम में धान नहीं मिला. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश पर 710 क्विंटल धान का मूल्य दस लाख 11 हजार एक सौ का गबन का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




