रिमांड होम से फरार तीन बाल कैदी पकड़ाये
Updated at : 22 Jul 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पुलिस ने अगरवा चौक से तीनों को दबोचा आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हुये थे फरार एसपी ने कहा, पुरस्कृत होगी नगर पुलिस टीम मोतिहारी : रिमांड होम से बाल बंदियों का पलायन नहीं रूक रहा. बुधवार की रात वेंटिलेटर तोड़ तीन बाल बंदी फरार हो गये. हालांकि नगर पुलिस ने तीनों […]
विज्ञापन
नगर पुलिस ने अगरवा चौक से तीनों को दबोचा
आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हुये थे फरार
एसपी ने कहा, पुरस्कृत होगी नगर पुलिस टीम
मोतिहारी : रिमांड होम से बाल बंदियों का पलायन नहीं रूक रहा. बुधवार की रात वेंटिलेटर तोड़ तीन बाल बंदी फरार हो गये. हालांकि नगर पुलिस ने तीनों बाल बंदियों को अगरवा चौक के पास दबोच लिया. तीनों संदिग्ध हालत में ओवरब्रिज से उतर झटकते हुए आगे बढ रहे थे. उस समय करीब 12 बज रहा होगा. पुलिस ने तीनों को संदेह के आधार पर पकड़ पूछताछ की तो बताया कि रिमांड होम से भागे है.
पकड़े गये बाल बंदियों में छतौनी बंगाली कॉलोनी का अमन कुमार, शहर के बेलबनवा का जिया सहनी व बेतिया आइटीआई कॉलोनी का मिथुन चौधरी है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि अमन के विरुद्ध छतौनी थाना में कांड संख्या304/15(अपहरण), जिया सहनी पर नगर थाना कांड संख्या 579/15(अपहरण) व मिथुन पर बेतिया मुफस्सिल थाना कांड संख्या 288/16 (बाइक लूट) का मामला दर्ज है. पुलिस को आशंका है कि तीनों बाल बंदी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए रिमांड होम का वेंटिलेटर तोड़ बुधवार की रात फरार हुए थे.
एसपी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार सहित रात्री गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रिमांड होम के जिम्मेवारी पदाधिकारियों को बार-बार हिदायत दी जा रही है, बावजूद बाल बंदियों का पलायन नहीं रूक रहा. यह मामला काफी गंभीर बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




