आज से जसीडीह के लिए चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
18 कोच की सामान्य श्रेणी के मेला एक्सप्रेस का होगा परिचालन रक्सौल : वन के महीने में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए रक्सौल से एक मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इसको लेकर रेलवे के द्वारा नोटिफिकेशन कर दिया गया है. 05588 नंबर की मेला स्पेशल गाड़ी रक्सौल से 18 […]
विज्ञापन
18 कोच की सामान्य श्रेणी के मेला एक्सप्रेस का होगा परिचालन
रक्सौल : वन के महीने में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए रक्सौल से एक मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इसको लेकर रेलवे के द्वारा नोटिफिकेशन कर दिया गया है.
05588 नंबर की मेला स्पेशल गाड़ी रक्सौल से 18 अगस्त तक सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर जसीडीह के लिए प्रस्थान करेगी. इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक पीएनपी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन रक्सौल से रविवार, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रक्सौल से प्रस्थान करेगी.
सुबह पांच बजे ट्रेन खुलने के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर जसीडीह पहुंचेगी. वापस उक्त ट्रेन जसीडीह से शाम में 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर रक्सौल पहुंचेगी. मेला स्पेशल गाड़ी रक्सौल से खुलने के बाद छौड़ादानो, बैरगिनिया, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते जसीडीह पहुंचेगी. ट्रेन में सभी बोगी सामान्य श्रेणी की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










