फसल सिंचाई को मिले पांच करोड़
Updated at : 20 Jul 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

डीजल अनुदान मद में जिले को मिली पहली किस्त सूखे की स्थिति में किसानों को मिलेगा अनुदान राशि वितरण के बाद डिमांड पर मिलेगी दूसरी किस्त मोतिहारी : खरीफ फसल की सिंचाई के लिए जिला को डीजल अनुदान की राशि प्राप्त हुयी है. डीजल अनुदान की प्रथम किस्त के रूप में करीब पांच करोड़ डीजल […]
विज्ञापन
डीजल अनुदान मद में जिले को मिली पहली किस्त
सूखे की स्थिति में किसानों को मिलेगा अनुदान
राशि वितरण के बाद डिमांड पर मिलेगी दूसरी किस्त
मोतिहारी : खरीफ फसल की सिंचाई के लिए जिला को डीजल अनुदान की राशि प्राप्त हुयी है. डीजल अनुदान की प्रथम किस्त के रूप में करीब पांच करोड़ डीजल अनुदान मद में राशि सरकार द्वारा जिला को उपलब्ध करायी गयी है. बताया जाता है कि यह राशि सरकार ने सूखा के प्रभाव को देखते हुए जिला को यह राशि मुहैया करायी है. ताकि बारिश नही होने पर सूखा की स्थिति में फसलों की सिंचाई कर बचायी जा सके. डीजल अनुदान मद में जिला को मिली राशि प्रथम किस्त है. जानकारी के मुताबिक प्रथम किस्त की राशि वितरण के बाद डिमांड पर जिला को दूसरे किस्त की राशि विभाग से उलब्ध करायी जायेगी.
प्रखंडवार निर्धारित होगा टारगेट: जिला को प्राप्त डीजल अनुदान की राशि का प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित होगा. जिला कृषि कार्यालय स्तर से प्रखंडवार राशि निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जानकारी के मुताबिक प्रखंडों को राशि निर्धारित कर सूची सौप दी जायेगी. सूखा की स्थिति में डीजल अनुदान की राशि प्रखंड अनुश्रवण समिति की मोनिटरिंग में वितरण किया जायेगा.
किसानों से लिया जायेगा आवेदन:डीजल अनुदान के लिए किसानों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी. फिलहाल माॅनसून को देखते हुए विभाग ने किसानों से सिर्फ आवेदन श्रृजित करने का आदेश दिया गया है. इसबीच प्राप्त आवेदन की जांच कर कागजी प्रक्रिया पुरी कर किसानों का सूची तैयार किया जायेगा. सूखा की स्थिति में तैयार सूची के आधार पर किसानों के बीच राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
वर्ष 2015-16 में मिला था 15 करोड़ : डीजल अनुदान मद में जिला को वर्ष 2015-16 में 14 करोड़ 94 लाख 76 हजार पांच सौ की राशि मिला था, लेकिन राशि व्ययन पदाधिकारी की कार्य उदासीनता के कारण शत्-प्रतिशत वितरित नही हो सकी. और जिला से समान्य कोटी की चार करोड़ 48 लाख 87 हजार सात सौ, अनुसूचित जाति के एक करोड़ 88 लाख दस हजार पांच सौ 45 एवं अनुसूचित कोटी के लिए आरक्षित 19 लाख 56 हजार तीन सौ 60 रूपये विभाग को वितरण नही होने के कारण जिला से लौटाना पड़ा.
डीजल अनुदान के लिए प्रथम किस्त में लगभग पांच करोड़ की राशि मिला है. जिला को प्राप्त राशि का प्रखंडवार आवंटन निर्धारित करते हुए किसानों से आवेदन प्राप्त कर सूची तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी.
डॉ. ओमकार नाथ सिंह,डीएओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




