निर्भया कांड की पुनरावृति है घटना: राधामोहन
Updated at : 26 Jun 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

कानून अपना काम कर रहा है, बन गया सरकारी जुमला मेडिकल जांच में पुलिस प्रशासनिक लापरवाही उजागर: उपेन्द्र मोतिहारी : केन्द्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह व मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पीडि़त लड़की से अलग-अलग मिल घटना के लिए बिहार सरकार की गिरती कानून व्यवस्था को जिम्मेवार बताया .श्री सिंह […]
विज्ञापन
कानून अपना काम कर रहा है, बन गया सरकारी जुमला
मेडिकल जांच में पुलिस प्रशासनिक लापरवाही उजागर: उपेन्द्र
मोतिहारी : केन्द्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह व मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पीडि़त लड़की से अलग-अलग मिल घटना के लिए बिहार सरकार की गिरती कानून व्यवस्था को जिम्मेवार बताया .श्री सिंह ने कहा कि बिहार 15 वर्ष के पूर्व की स्थित में चला गया है . और यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कानून अपना काम कर रही है . कैसा काम कर रही है कि घटनायें रूक नहीं रही है . उन्होंने इस घटना की तुलना निर्भया कांड से करते हुए कहा कि इसकी विस्तृत जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी जायेगी . इधर मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अगर पुलिस समय से एफआइआर कर मेडिकल जांच कराती तो दूध का दूघ और पानी का पानी हो जाता
मामले में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही हुई है . मामले में अब तक एक ही आरोपी, वह भी घटना के 10 दिनों बाद गिरफ्तार होना कई सवालों को जन्म देता है .पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो लोग सड़कों पर उतरे तो आश्चर्य नहीं .स्थानीय सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि पीडि़त को न्याय मिले, इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक उठायेंगे आवाज. मौके पर भाजपा विधायक सचिन्द्र सिंह, विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता,अखिलेश कुमार सिंह रालोसपा नेता संत सिंह कुशवाहा आदि थे .
पीड़ित के पिता ने सुनायी अपनी व्यथा : स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन बेदीबन गांव में गैंग रेप कि घटना के शिकार पीडि़ता के परिजनों से शनिवार को मानव संसाधन विकास मंत्री, उपेंद्र कुशवहा ने मिलकर संतावना दी. इसी क्रम में पीड़िता के पिता मंत्री श्री कुशवाहा को बताया कि उसके परिजनों को उसी गांव के तीन लोगों ने केश उठाने के लिए धमकी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




