बिहार के पूर्वी चंपारण से कपड़ा व्यवसायी का अपहरण

Updated at : 16 Jun 2016 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पूर्वी चंपारण से कपड़ा व्यवसायी का अपहरण

पटना / पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक कपड़ा व्यवसायी के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. अपराधियों ने पचपकड़ी बाजार के कपड़ा व्यवसायी बृजमोहन प्रसाद के बड़े पुत्र ओमप्रकाश सोनी का अपरहण उस वक्त कर लिया, जब वह अपनी दुकान बंद कर घरलौट रहे थे. […]

विज्ञापन

पटना / पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक कपड़ा व्यवसायी के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. अपराधियों ने पचपकड़ी बाजार के कपड़ा व्यवसायी बृजमोहन प्रसाद के बड़े पुत्र ओमप्रकाश सोनी का अपरहण उस वक्त कर लिया, जब वह अपनी दुकान बंद कर घरलौट रहे थे. ओमप्रकाश सोनी के साथ उनका भांजा भी बाइक पर बैठा था, जब वह घर के लिये निकले थे.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. परिजन काफी परेशान हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यवसायी को अपराधियों ने भंडार पेट्रोल पंप के पास जबरन चार चक्का गाड़ी में बिठाकर उन्हें अगवा कर लिया. घटना के बाद से इलाके के कपड़ा व्यवसायियों में काफी आक्रोश है. घटना के काफी देर बीत जाने के बाद भी व्यवसायी का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है.

पुलिस कर रही है बरामदगी का प्रयास

घटना के बाद से ही पुलिस व्यवसायी की बरामदगी के लिये छापेमारी में जुटी है. हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के बयान लिये हैं. शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द कपड़ा व्यवसायी को सकुशल रिहा करा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन