नगदाहा में फायरिंग व मारपीट, सात घायल

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत नगदाहा में दो गुटों के बीच फायरिंग व झड़प में सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. दोनों गुटों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. रामेश्वर चौधरी ने पुलिस को बताया है कि दरवाजे […]
मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत नगदाहा में दो गुटों के बीच फायरिंग व झड़प में सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. दोनों गुटों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. रामेश्वर चौधरी ने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान श्याम किशोर चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, अजय चौधरी, मदन चौधरी, प्रमोद चौधरी, प्रेम चौधरी, रामायण चौधरी व बलिराम चौधरी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच व गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर दरवाजे के पास बैठी पुत्री सुनीता कुमारी पर हत्या की नियत से गोली चला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




