युवाओं में बढ़ रहा मानसिक रोग

Updated at : 14 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ रहा मानसिक रोग

मोतिहारी : युवाओं में तनाव के कारण मानसिक रोग की विकृतियां बढ़ रही है. जहां मोतिहारी सदर अस्पताल में मनोचिकित्सक विभाग में गत वर्ष एक भी मानसिक रोग के शिकार युवक नहीं पहुंचे थे. वहीं, इस वर्ष महज पांच माह में 80 मरीज इलाज को पहुंचे. चिकित्सक की माने तो इलाज को पहुंचे मरीजों में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : युवाओं में तनाव के कारण मानसिक रोग की विकृतियां बढ़ रही है. जहां मोतिहारी सदर अस्पताल में मनोचिकित्सक विभाग में गत वर्ष एक भी मानसिक रोग के शिकार युवक नहीं पहुंचे थे. वहीं, इस वर्ष महज पांच माह में 80 मरीज इलाज को पहुंचे. चिकित्सक की माने तो इलाज को पहुंचे मरीजों में मानसिक रोग की सारी प्रवृतियां निहित पायी गयी. विभाग ने युवाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी चिकित्सकीय सलाह दी है

और भविष्य के प्रति चिंता जतायी है. विभाग का मानना है कि जनवरी माह से लेकर मई तक वैसे युवा छात्र इलाज को पहुंचे है जो परीक्षा के कारण दबाव एवं तनाव महसूस कर रहे थे. उनमें कुछ ऐसे छात्र थे जिनकी पारिवारिक स्थिति दयनीय होने के साथ माता-पिता पर भी दबाव देखा गया. यानी उनकी ऐसी स्थिति हो गयी थी कि वे आत्म हत्या की बातें तक सोचने लगे हैं. विभाग ने उन युवाओं को अपने अभिभावक के साथ आने की सलाह दी.

इस दौरान विभाग के नैदात्रिक मनोवैज्ञानिक एकता व उनके कर्मचारियों ने उनका ग्रुप थेरेपी, विहैवियर के माध्यम से इलाज किया और अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं डाले.

पढ़ाई के अलावे और भी ऐसे कार्य है जो युवा छात्रों को आगे तक लेकर जा सकता है.
पांच माह में मिले 80 मरीज, विभाग चिंतित
क्या है बीमारी के लक्षण
युवा वर्ग में तनाव के कारण सिर में चक्कर आना, धबराहट होना, रातों में नींद नहीं आना, सोते-जागते एक ही बातों की चिंता करना आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन