चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा सामाजिक अंकेक्षण

Updated at : 14 Jun 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा सामाजिक अंकेक्षण

21 जून को अंकेक्षण समिति करेगी केंद्रों के गतिविधियों की समीक्षा विभाग ने तैयार किया माइक्रोप्लान डीपीओ ने सीडीपीओ व एलएस को सौंपी विशेष जिम्मेदारी मोतिहारी : जिले में संचालित करीब चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के सामाजिक अंकेक्षण कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. आगामी 21 जून को अंकेक्षण समिति केंद्रों के हर तरह […]

विज्ञापन

21 जून को अंकेक्षण समिति करेगी केंद्रों के गतिविधियों की समीक्षा

विभाग ने तैयार किया माइक्रोप्लान
डीपीओ ने सीडीपीओ व एलएस को सौंपी विशेष जिम्मेदारी
मोतिहारी : जिले में संचालित करीब चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के सामाजिक अंकेक्षण कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. आगामी 21 जून को अंकेक्षण समिति केंद्रों के हर तरह की गतिविधियों की समीक्षा करेगी और एक प्रतिवेदन तैयार करेगी. प्रतिवेदन फॉरमेट में तैयार होगा और विभाग को भेजा जायेगा. जानकारी देते हुए सोमवार को आइसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र दास ने बताया कि इस बाबत विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है
. माइक्रोप्लान तैयार किया गया है और सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों व पर्यवेक्षिकाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. 21 जून को कार्यक्रम पदाधिकारी व सीडीपीओ कम से कम एक-एक केंद्रों पर जायेंगे और विभागीय आदेश के आलोक में अपना काम करेंगे. इसके अलावा केयर इंडिया, बीबीसी व जीविका के प्रतिनिधि भी इस अंकेक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
केयर इंडिया करेगी निगरानी : आंगनबाड़ी केंद्रों के अंकेक्षण की निगरानी केयर इंडिया करेगी. केयर इंडिया के प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहेंगे और संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखेंगे. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्रवार केयर इंडिया के
प्रतिनिधि रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन