जिले में 48 यूिनट ब्लड, आइये करें रक्तदान

Updated at : 13 Jun 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 48 यूिनट ब्लड, आइये करें रक्तदान

ब्लड बैंक का हाल. जिले में किसी आपात स्थिति में हो सकती है परेशानी जिले का एक मात्र ब्लड बैंक रेड क्रास मोतिहारी में है. इसके सहारे करीब 52 लाख की आबादी निर्भर है. उधर, जिले में लाल खून का काला धंधा भी धड़ल्ले से चल रहा है. जो एचआइवी के फैलाव में सार्थक साबित […]

विज्ञापन

ब्लड बैंक का हाल. जिले में किसी आपात स्थिति में हो सकती है परेशानी

जिले का एक मात्र ब्लड बैंक रेड क्रास मोतिहारी में है. इसके सहारे करीब 52 लाख की आबादी निर्भर है. उधर, जिले में लाल खून का काला धंधा भी धड़ल्ले से चल रहा है. जो एचआइवी के फैलाव में सार्थक साबित हो रहा है.
मोतिहारी : जिले के रेडक्रास स्थित एक मात्र ब्लड बैंक को इन दिनों डोनर की जरूरत है, क्योंकि जिले की 52 लाख की आबादी के लिए रेडक्रास में मात्र 48 यूनिट ही ब्लड है. किसी आकस्मिक परिस्थिति के लिए उक्त रक्त अत्यलप ही माना जायेगा. कई महत्वपूर्ण ब्लड ग्रुप के खून समाप्त हैं या समाप्ति के कगार पर हैं.
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी शहर में ऑपरेशन व गर्भवती महिलाओं के लिए प्रति दिन कम से कम 15 से 20 यूनिट ब्लड की खपत होती है. इसमें से कुछ लोग रेडक्रास को ब्लड देकर या डॉक्टर के अनुशंसा पर ब्लड प्राप्त करते हैं तो कुछ लोग खून के काले धंधेबाजों से खून लेते हैं. धंधेबाजों के खून संक्रमित होते हैं जो एचआइबी, हेपेटाईिटस बी, सी आदि रोग के संवाहक बन जाते हैं. इसके लिए अवैध ढंग से संचालित कुछ नर्सिंग होम वाले जिम्मेदार बताये जाते हैं जो रेड क्रास के बजाया धंधेबाजों से संक्रमित खून दिलाते हैं और एवज में कमीशन भी लेते हैं.
आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में वैद्य-अवैद्य करीब 300 नर्सिंग होम व क्लिनिक हैं. इसमें करीब 160 एक ही तरह के हैं. जहां ईलाज के बजाया खून के धंधे के साथ कई प्रकार के ऑपरेशन भी किये जाते हैं.
कब और किस रोगी को होती है खून की जरूरत
चोट लगने वाले मरीजों के अलावे कमजोर व्यक्ति, किसी कारण खून बहने, किसी आकस्मिक घटना, ब्लड कैंसर वाले को प्रति माह, गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी होने पर खून की जरूरत होती है. वरीय सर्जन डाॅ आशुतोष शरण बताते हैं कि मान्य संस्था रेड क्रास आदि से ही रक्त लेना चाहिए. उन्होंने रक्त दान दिवस पर रक्त दान करने के साथ ब्लड सेपरेटर यूनिट लगाने की भी वकालत की है.
रक्तदान को ले कुछ गलत धारणाएं
रक्त दान को ले फैले कुछ भ्रांति को सिरे से खारिज करते हुए आइएमए के अध्यक्ष डाॅ नीरज कुमार ने बताया अवैध ब्लड के धंधेबाजों से खून नहीं लेना चाहिए. स्वयं भी ब्लड दान करना चाहिए, ताकि दूसरों का भी जीवन बचाया जा सके. अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं होगी. बल्कि लोग रक्तदान कर स्वस्थ्य रह सकते हैं
.
प्रतिदिन खपत होता है 15
से 20 यूनिट ब्लड
रेडक्रॉस में जाकर करें रक्तदान
विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों से रक्त दान करने का आह्वान करते हुए डीएम ने कहा है कि रेड क्रास मोतिहारी में ब्लड सेपरेटर यूनिट लगाने की पहल जारी है. अवैध क्लिनिक व खून के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है .
अनुपम कुमार, रेडक्राॅस अध्यक्ष सह डीएम, पूर्वी चंपारण
ब्लड के अवैैैध धंधेबाजों के सहारे चल रहे हैं कई क्लिनिक
संचालित हैं वैध-अवैध करीब 300 क्लिनिक
विश्व रक्तदान दिवस कल लगेगा शिविर
रेड क्रास के सचिव ई विभूति नारायण सिंह ने बताया कि 14 जून मंगलवार को विश्व रक्त दान दिवस है. आम लोगों को भी रक्तदान करना चाहिए. इसके लिए रेड क्रास परिसर में 14 को दिन के 11 से शाम पांच बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्त दान करने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. 18 वर्ष से ऊपर के लोग रक्त दान कर सकते हैं.
रक्तदान करने वाले तीन लोग पटना में होंगे सम्मानित
रेड क्रास मोतिहारी को दस बार से अधिक ब्लड देने वाले तीन लोगों को जय प्रभा मॉडल ब्लड बैंक पटना के द्वारा विश्व रक्त दान दिवस 14 जून को सम्मानित किया जायेगा. इसमें कौशल किशोर सिंह, संजय कुमार रमण व उनकी पत्नी सीमा रमण के नाम शामिल है. जानकारी रेड क्रास के सचिव ई विभूति नारायण सिंह ने दी है .
वर्तमान में खून की स्थिति
ग्रुप यूनिट
ए पोजेटिव 13
ए निगेटिव शून्य
बी पोजेटिव 10
बी निगेटिव 2
एबी पोजेटिव 2
एबी निगेटिव1
ओ पोजेटिव19
ओ निगेटिवएक
यहां सेे तीन जिलों को खून की होती है आपूर्ति
मोतिहारी रेड क्रास स्थित ब्लड बैंक से पूर्वी चंपारण के अलावे सीतामढ़ी, शिवहर, बेतिया आदि जिलों को भी यहां से खून की आपूर्ति की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन