राजेपुर में महिला को पीटा, गर्भ में बच्चे की मौत

मोतिहारी : राजेपुर थाना के इसमैला में बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर घायल महिला भुटन सहनी की पत्नी सबिता देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने […]
मोतिहारी : राजेपुर थाना के इसमैला में बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर घायल महिला भुटन सहनी की पत्नी सबिता देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि उसके पति पंजाब में मजदूरी करते है.वह गांव में सास व ससुर के साथ रहती है. पड़ोसी नरेश सहनी के बच्चों ने उसके पुत्र को पीटा. वह घर आकर कहा तो नरेश सहनी से पूछने उसके घर गयी. शिकायत कर वापस घर लौटी तो कुछ देर बाद नरेश सहनी व इंदल सहनी ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर दोनों ने बाल पकड़ पटक दिया और बेरहमी से पिटाई की. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को राजेपुर थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




