लो-वोल्टेज से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रक्सौल : शहर के वार्ड नंबर-4 सुदंरपुर रोड मोहल्ला स्थित प्रगती नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं व स्थानीय लोगों का आरोप था कि जब से गरमी परवान पर चढ़ी है तब से उनके मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति लो-वोल्टेज के रूप में की […]
विज्ञापन
रक्सौल : शहर के वार्ड नंबर-4 सुदंरपुर रोड मोहल्ला स्थित प्रगती नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं व स्थानीय लोगों का आरोप था कि जब से गरमी परवान पर चढ़ी है तब से उनके मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति लो-वोल्टेज के रूप में की जा रही है. वोल्टेज इतना कम रहा है कि पंखा तो दूर की बात है, बल्ब भी नहीं जल पाता है. बिजली रहते हुए भी उजाले के लिए मोमबती जलानी पड़ती है.
प्रदर्शन में शामिल महिला रेणु देवी, सीमा देवी, मुन्नी देवी, वन्ना देवी, राधा देवी, हसीना खातून, सुशिला देवी, रामावती देवी, निलम देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी सहित अन्य का आरोप था कि वोल्टेज कम होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. रात के समय में छोटे-छोटे बच्चे गरमी से बेचैन होकर सो भी नहीं पाते हैं. बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गयी है. घर का भी कोई काम नहीं हो पाता है.
दूरभाष पर लगाता इसकी शिकायत कनीय अभियंता से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अगर पांच दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्युत एसडीओ का घेराव किया जायेगा. स्थानीय निवासी मिथलेश शर्मा ने बताया कि डंकन अस्पताल के पास एक ट्रांसफॉर्मर लगा है, उसी पर पूरे मोहल्ले का लोड है. इसके कारण समस्या आ रही है. नया ट्रांसफाॅर्मर लग जाये तो परेशानी समाप्त हो सकती है.
आवेदन िमलने पर होगा समस्या का समाधान
लोगों की शिकायत नहीं आयी थी. अगर लोग आवेदन देते हैं तो समस्या का निदान निकाला जायेगा.
रामनारायण महतो, कनीय अभियंता
क्या कहते हैं एसडीओ
मैं अपने स्तर से इस समस्या को देखता हूं. जल्द ही निदान किया जायेगा ताकि लोगों को परेशानी न हो.
चंद्रकांता नायक, एसडीओ, विद्युत रक्सौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










