70 लाख की घड़ी बरामद
Updated at : 12 Jun 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

यूपी के बनारस से शोरूम का शटर काट की गयी थी चोरी तलाशी में टेंपो से मिली दो बैग में लाखों की घड़ी बंजरिया पहुंची बनारस क्राइम ब्रांच की टीम मोतिहारी : बंजरिया पुलिस ने बनारस से शोरूम का शटर काट चोरी की गयी लाखों की घड़ी बरामद की है. पुलिस को यह उपलब्धि सिंघिया […]
विज्ञापन
यूपी के बनारस से शोरूम का शटर काट की गयी थी चोरी
तलाशी में टेंपो से मिली दो बैग में लाखों की घड़ी
बंजरिया पहुंची बनारस क्राइम ब्रांच की टीम
मोतिहारी : बंजरिया पुलिस ने बनारस से शोरूम का शटर काट चोरी की गयी लाखों की घड़ी बरामद की है. पुलिस को यह उपलब्धि सिंघिया गुमटी के पास वाहन जांच के दौरान मिली. जानपुल के तरफ से जा रही एक टेंपो को जांच के लिए पुलिस ने रोका तो वह तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस ने टेंपो का पीछा किया. इस दौरान टेंपो को सड़क किनारे लावारिस छोड़ उसपर सवार दो लोग फरार हो गये. पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली तो दो बैग में रखा करीब तीन सौ पीस घड़ी बरामद हुआ है.घडि़यों की कीमत करीब तीस लाख बतायी जा रही है.
पुलिस ने टेंपो चालक मनोज कुमार को चिन्हित कर अजगरी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया है.एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गुरूवार को उत्तर प्रदेश के बनारस शहर स्थित एक शोरूम का शटर काट बदमाशों ने लाखों की घड़ी गायब कर दी. अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को पूरे जिला में वाहन जांच चल रहा था. इस दौरान सिंसिया गुमटी के पास प्रशिक्षु डीएसपी सह बंजरिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी.उन्होंने बताया कि टेंपो चालक मनोज कुमार ने पूछताछ में सहयोगी ग्रामीण लालबाबू मियां के नाम का खुलासा किया है.
उसने बताया है कि लालबाबू ने फोन कर उसको जानपुल पर बुलाया. उसके बाद कुछ घडि़या देकर कहा कि इस बैग को ठिकाना लगाना है. वह बैग लेकर टेंपो पर सवार हो गया. एसपी ने कहा कि बनारस क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच चुकी है. मनोज से पूछताछ की जा रही है.
हेलियस वाच कंपनी शोरूम से हुई थी चोरी : बनारस क्राइम ब्रांच के अधिकारी अतुल नारायण सिंह के अनुसार, दुर्गा कुंड भेलीपुर थाना अंतर्गत हेलियस वाच कंपनी के शोरूम का शटर काट चोरों ने 319 पीस कीमत घड़ी गुरुवार को गायब कर दी थी. चोरी गयी घडि़यों की कीमत करीब 90 लाख रुपये है. शोरूम के मालिक अशोक तिवारी ने भेलीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घड़ी को नेपाल में बेचने की थी योजना :
बंजरिया अजगरी गांव का रहने वाला शातिर चोर लालबाबू मियां व टेंपो चालक मनोज कुमार बनारस से चोरी की गयी लाखों की घड़ी को नेपाल में बेचने की तैयारी में थे. इसके लिए लालबाबू ने नेपाल में ग्राहक भी खोज लिया था. एसपी ने बताया कि लालबाबू की गिरफ्तारी के बाद गिरोह में शामिल बदमाश व नेपाल के रिसिवर बेनकाब होंगे.
घोड़ासहन में पुलिस खोज रही सुराग : बनारस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बंजरिया पुलिस घड़ी चोरी में शामिल बदमाशों की धड़पकड़ के लिए घोड़ासहन में छापेमारी कर रही है. पुलिस को यकीन है कि चोरी में लालबाबू के साथ घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह का भी हाथ है. फिलहाल घोड़ासहन से किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.
अजगरी का टेंपो चालक मनोज गिरफ्तार
घोड़ासहन शटरकटवा से जुड़ा है तार
बनारस के शोरूम से घड़ी चोरी करने वाले लालबाबू मियां घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह से जुड़ा है.
बनारस पुलिस से शोरूम के सीसीटीवी का फुटेज सहित एफआइआर की कॉपी मांगी गयी है. सीसीटीवी फुटेज से लालबाबू गिरोह में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




