मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated at : 04 Jun 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

रक्सौल : मोटी कमाई का झांसा देकर कम उम्र के लड़के-लड़कियों की भारत में तस्करी करने वाले मानव तस्कर को नेपाल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. साथ ही इस दौरान नौ बच्चों को भी मुक्त कराया गया है. उन्हें आरोपित प्रलोभन देकर भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की फिराक में था. नेपाल के […]

विज्ञापन

रक्सौल : मोटी कमाई का झांसा देकर कम उम्र के लड़के-लड़कियों की भारत में तस्करी करने वाले मानव तस्कर को नेपाल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. साथ ही इस दौरान नौ बच्चों को भी मुक्त कराया गया है. उन्हें आरोपित प्रलोभन देकर भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की फिराक में था. नेपाल के भैरहवा पुलिस के द्वारा स्थानीय बस स्टैंड से उक्त आरोपित गोरखा जिला के मनोकामना निवासी दिलबहादूर विक को गिरफ्तार किया गया है.

इसकी पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के प्रवक्ता रामेश्वर कार्की ने बताया कि भारत में रोजगार दिलाने के नाम पर उक्त युवक बच्चों को लेकर जा रहा था. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और मुक्त कराये गये बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन