मोतिहारी में चलेंगी 57 सिटी बसें

Updated at : 16 Jan 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में चलेंगी 57 सिटी बसें

मोतिहारीः जिले में बहुत जल्द सरकारी बस सेवा शुरू होगी. इसके बाद लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा. सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट के बस प्रोक्योरमेंट प्रोजेक्ट के तहत बिहार के 34 जिलों सिटी बसें चलाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. इसके तहत मोतिहारी […]

विज्ञापन

मोतिहारीः जिले में बहुत जल्द सरकारी बस सेवा शुरू होगी. इसके बाद लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा. सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट के बस प्रोक्योरमेंट प्रोजेक्ट के तहत बिहार के 34 जिलों सिटी बसें चलाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. इसके तहत मोतिहारी में बस संचालन के रूट का भी निर्धारण भी कर दिया गया है.

इस योजना पर 57 सिटी बसों पर 19.9 करोड़ की लागत आयेगी. योजना खर्च का 80 प्रतिशत 15.9 करोड़ केंद्र द्वारा दिया जायेगा, जबकि 20 प्रतिशत चार करोड़ बिहार सरकार खर्च करेगी. ज्ञात हो कि जिले की कुल आबादी 50.9 लाख है, जबकि मुख्यालय मोतिहारी 14.60 स्क्वायर किमी में फैला है. वर्तमान में जिला मुख्यालय से सुदूर क्षेत्रों में जाने के लिए टेंपो व छोटी गाड़ियों का ही एक सहारा है. नयी योजना के क्रियान्वयन के बाद सुदूर क्षेत्रों से मुख्यालय आना-जाना आसान हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन